फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा स्पेशल कल और छह को निरस्त रहेगी

सार

बदले मार्ग से चलेगी शहीद एक्सप्रेस
 
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं शहीद एक्सप्रेस समेत कई अन्य स्पेशल ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।
विज्ञापन

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि दरभंगा से चार फरवरी को चलने वाली दरभंगा-अमृतसर स्पेशल (05211) ट्रेन निरस्त रहेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 2:08 बजे बरेली आती है। वापसी (05212) में भी छह फरवरी को यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
इसके अलावा अमृतसर से चार फरवरी को चलने वाली अमृतसर-जयनगर स्पेशल (04674) शहीद एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित मार्ग अमृतसर-जंडियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 1:55 बजे बरेली आती है। चार फरवरी को इस ट्रेन की वापसी (04673) भी इसी मार्ग से होगी।

सिंगरौली और शक्तिनगर तक नहीं जाएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

बरेली। पूर्व मध्य रेलवे के चोपन-सिंगरौली एवं चोपन-शक्तिनगर खंड में ट्रैक के संरक्षण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते त्रिवेणी एक्सप्रेेस अगले आदेश तक चोपन में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से इसकी वापसी भी होगी।
विज्ञापन

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि टनकपुर से चार फरवरी से 30 मार्च तक चलने वाली टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल (05076) त्रिवेणी एक्सप्रेेस चोपन में यात्रा समाप्त करेगी। इसके अलावा शक्तिनगर से पांच फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाली शक्तिनगर-टनकपुर स्पेशल (05075) चोपन से चलाई जाएगी। टनकपुर से पांच फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाली टनकपुर-सिंगरौली स्पेशल (05074) ट्रेन चोपन में यात्रा समाप्त करेगी। वहीं शक्तिनगर से छह फरवरी से एक अप्रैल तक चलने वाली सिंगरौली-टनकपुर स्पेशल (05073) ट्रेन चोपन से चलाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें