फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विंडरमेयर की रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे दानिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रंग विनायक रंग मंडल की संगीतमयी रामलीला का मंचन विंडरमेयर थिएटर में सोमवार को भी किया गया। इस रामलीला की खास बात यह है कि इसमें राम की भूमिका दानिश खान निभा रहे है।
विज्ञापन

यह रामलीला कोविड काल छोड़ कर 2018 हर साल मंचित की जा रही है। तब से ही इसमें राम की भूमिका दानिश ही निभा रहे हैं। हलांकि उन्हें कई बार अपनों का विरोध भी झेलना पड़ा। अब यही नहीं इस बार इसमें मेघनाद की भूमिका मोहसिन खान और एक राजा की भूमिका शहाब भी हैं। यह रामलीला हर दिन अलग पार्ट में नहीं है बल्कि तीन घंटे का पूरा एक शो है।
वरिष्ठ रंगकर्मी अंबुज कुकरेती के सशक्त निर्देशन में मंचित इस इस रामलीला में कौशल किशोर का शानदार संगीत है जिस पर पूरी प्रस्तुति दी गई है। और इसमें ऋषि रंजन सिंह का प्रकाश संयोजन प्रस्तुति को और भी खूबसूरत बनाता है। रावण के रूप में अजय चौहान और हनुमान के रूप में पंकज कुकरेती का अभिनय सराहनीय है।
विज्ञापन

अंत में ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान सचिव चरन कमल जीत सिंह, नवीन कालरा, भुवनेश्वर सिंह, संजय गोयल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें