फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun: डांस टीचर ने दो लड़कियों के साथ किया दुष्कर्म, रात में एकडेमी में रोककर लूटी अस्मत

Sat, 24 Feb 2024 11:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

डांस एकेडमी का संचालक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह शहर के जवाहरपुरी इलाके में एक डांस एकेडमी चलाता है। उसके यहां तमाम लड़के और लड़कियां डांस सीखने आती हैं। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जवाहरपुरी इलाके में एक डांस एकेडमी के संचालक पर दो किशोरियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनमें एक किशोरी का आरोप है कि संचालक ने उसे रात को एकेडमी में रोका था और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी किशोरी का कहना है कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उन्होंने पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डांस एकेडमी का संचालक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह शहर के जवाहरपुरी इलाके में एक डांस एकेडमी चलाता है। उसके यहां तमाम लड़के और लड़कियां डांस सीखने आती हैं। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 14 वर्षीय लड़की का आरोप है कि 15 फरवरी को आंवला में डांस कंप्टीशन हुआ था, जिसमें उसके अलावा कई लड़कियों ने भाग लिया था। संचालक ने उसे एकेडमी में ही रोक लिया था। रात को संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पता चलने पर शनिवार को उसकी मां-बेटी के साथ डांस एकेडमी पहुंचीं और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसी दौरान एकेडमी पर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी भी पहुंच गई। 

उसने आरोप लगाया कि संचालक काफी समय से उससे बात कर रहा था। उसको शादी करने का झांसा दिया था और अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पुलिस दोनों लड़कियों को थाने ले आई। आरोपी संचालक को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों किशोरियों ने आरोपी संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम प्रभारी सीओ सिटी शक्ति सिंह ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी की और कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी सीओ सिटी एवं उझानी सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि शहर की दो किशोरियों ने संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने अलग-अलग तहरीर भी दे दी है, जिस पर कार्रवाई कराई जा रही है।  सिविल लाइंस थाना पुलिस ने डांस एकेडमी के संचालक राज पटेल के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दहेमी का रहने वाला है। थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। रविवार दोपहर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें