फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिटाई से अनुसूचित जाति के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 21 Jan 2026 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में उधार के रुपये मांगने पर आरोपियों ने अनुसूचित जाति के युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सात दिन तक उसका उपचार चला। बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
सड़क पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सप्ताह भर पहले उधार के रुपये मांगने पर शराब पार्टी कर रहे दबंगों की पिटाई से घायल युवक राहुल सागर ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। बदमाश लकी लभेड़ा व आकाश ठाकुर समेत नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उसके परिवार की महिलाओं ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर हंगामा किया और रोड पर जाम लगाया। राहुल अनुसूचित वर्ग से था, गैर इरादतन हत्या के साथ एससी एक्ट की धारा भी बिथरी पुलिस ने बढ़ा दी है।

विज्ञापन


 घटना 14 जनवरी को बिथरी चैनपुर इलाके में डोहरा रोड पर हुई थी। डोहरा निवासी राहुल सागर के पिता पप्पू ने बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला को बताया था कि उनके रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती थे। रिश्तेदार की छुट्टी कराने के लिए उन्होंने बेटे राहुल को तीस हजार रुपये देकर अस्पताल भेजा था। राहुल अपने साथी सचिन व लालू के साथ कांशीराम कॉलोनी निवासी भीमा को उधार दिए 20 हजार रुपये लेने चला गया। वहां भीमा के साथ बदमाश लक्की लभेड़ा, आकाश ठाकुर और अन्य लड़के शराब पी रहे थे।

राहुल ने रुपये मांगे तो ये लोग उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर राहुल की पिटाई कर दी। इससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके तीस हजार रुपये और मोबाइल फोन वहीं गिर गया। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान राहुल ने बुधवार को दम तोड़ दिया। सूचना पर बिथरी पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सागर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
महिलाओं ने कहा- आरोपियों को चढ़ा दो फांसी
राहुल सागर की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों के साथ रिश्तेदार भी पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राहुल अस्पताल में भर्ती था तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय परिवार पर ही समझौता करने का दबाव बनाया। नाराज परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यहां शहर के कई थानों की पुलिस पहुंची और पीड़ितों को दिलासा दिया।  

13 दिन पहले हुआ तीसरा बच्चा 
रिश्तेदारों ने बताया कि राहुल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। इनमें से एक बच्चा तो 13 दिन पहले ही हुआ है। इसके अलावा परिवार में माता पिता व एक छोटा भाई व एक बहन है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

एसएसपी ने दिया तत्काल गिरफ्तारी का आदेश 
हंगामा और प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी से कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट तलब कर ली। उन्होंने जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि झगड़े के बाद तत्काल रिपोर्ट लिख ली थी। आरोपी भाग गए हैं। दबिश दी जा रही है। मामले को गैर इरादतन हत्या की धारा व एससी एक्ट में तरमीम कर लिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें