फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दलित भाइयों से मारपीट, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। दलित भाइयों से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गैनी में प्रदर्शन किया है। पुलिस ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन को बंद कराया। कुछ दिन पहले कोचिंग सेंटर संचालक सगे भाइयों से गैनी में मारपीट की गई थी। पीड़ितों की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सप्ताह भर से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कोचिंग सेंटर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में गुड्डू, मिन्टू बाबू, सतेन्द्र, आकाश, गौतम, तेजपाल, सूर्यप्रकाश, लालसिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें