भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में नकब लगाकर घुसे चोर किसान के घर से 32 हजार नकदी व चांदी के जेवर चुरा ले गए। मामले की तहरीर गृह स्वामी ने पुलिस को दी है। शनिवार रात फैजनगर निवासी किसान भानु प्रताप ने बताया कि वह परिवार सहित आंगन में सो रहे थे। तभी रात में किसी समय चोर मकान में नकब लगाकर घुस गए। मकान से 32 हजार की नकदी, चांदी के जेवर व घरेलू कपड़े आदि ले गए। आहट होने पर जब देखा तो पीछे की दीवार में नकब लगा हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी कांबिंग करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। संवाद