फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेयरी उत्पाद और सरकारी प्रमाणपत्र भी जनगणना का संदेश देंगे

Thu, 23 Apr 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में 39 पेज की एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें उन प्रणगकों को राहत दी गई है जिनकी ड्यूटी मकानों की गणना में लगाई गई है। उन्हें अपने घर के निकट मकान सूचीकरण ब्लॉक आवंटित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक प्रगणक करीब 700 से 800 की जनसंख्या या 150 से 180 मकानों की गणना का कार्यभार संभाल सकें। घर-घर जानकारी पहुंचाने के लिए डेयरी उत्पादों पर जनगणना का संदेश चस्पा कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह की ओर से बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि जनगणना के संबंध में जन जागरूकता लाने के लिए वीआईपी कार्यक्रम, जिला स्तरीय महोत्सव, सीएचसी व पीएचसी नोटिस बोर्ड, स्थानीय सब्जी मंडियों, जूट के थैले आदि पर जनगणना संदेश के पोस्टर लगाए जाएंगे। सीओ और इंस्पेक्टरों को क्षेत्रीय अभियानों के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीआईओएस व बीएसए से कहा है कि स्कूलों की सभाओं में स्वयं गणना करने की घोषणा कराएं। 22 मई को जनगणना जागरूकता सभा, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताएं, जनगणना विषय पर स्कूली नाटक आदि कराएं। जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक तहसील में 22 से 28 मई तक दो-दो प्रदर्शन कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम से कहा है कि एसई फार्म भरने में मार्गदर्शन की आवश्यकता वाले परिवारों की सहायता के लिए लेखपालों को लगाएं। तहसील स्तर पर जारी किए जा रहे प्रमाणपत्रों पर फुटर, स्टांप के रूप में जनगणना का संदेश प्रसारित कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें