फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माणाधीन नाली में बहाया गोबर, डेयरी संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 18 Mar 2026 06:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली में गोबर बहाने को लेकर डेयरी संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आसपास के लोगों को भी चेताया गया।
विज्ञापन

तपेश्वरनाथ मंदिर से सुभाषनगर पुलिया तक नाली और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। काम के दौरान ही पता चला कि स्थानीय डेयरी संचालक ऋषभ की ओर से नाली में सीधे गोबर बहा दिया गया। इससे काम रुक गया। दुर्गंध के चलते लोग भी परेशान हो रहे थे।

लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा। जांच में डेयरी संचालक की लापरवाही की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

काम की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल
रोड निर्माण के दौरान गुणवत्ता की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की थी। इसके बाद एई मुकेश शाक्य को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन से मौके पर काम नहीं हो रहा। निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। एई ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें