बरेली। श्यामगंज निवासी व्यापारी अरविंद अग्रवाल ने गुप्ता चौराहा राजेंद्रनगर निवासी सुनील वर्मा, अमित भारद्वाज, उसके भाई रामसेवक भारद्वाज और आशीष भारद्वाज के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
व्यापारी अरविंद अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने सूद धर्मकांटा के पास अपनी पत्नी और बेटी के नाम जमीन खरीदी थी। मगर भूमाफिया और दबंग उन्हें वहां निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। वह जब भी प्लॉट पर काम शुरू करना चाहते हैं तो सुनील वर्मा, अमित भारद्वाज, रामसेवक भारद्वाज और आशीष भारद्वाज वहां पहुंचकर काम रुकवा देते हैं। आरोपियों का कहना है कि जब तक उन्हें 50 लाख रुपये नहीं देंगे, तब तक वे निर्माण नहीं करने देंगे। जान से मारने की धमकी भी देते हैं। कई बार उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अरविंद ने मामले की शिकायत एडीजी कार्यालय में की तो थाना प्रेमनगर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।