फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई.. उत्तराखंड की मंत्री के सौतेले बेटे ने चचेरे भाइयों को लाठी से पीटा

Tue, 20 Oct 2020 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बारादरी थाने में पीड़ित सूरज अपने भाई लखन के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली। उत्तराखंड की एक राज्यमंत्री के सौतेले बेटे के जोगी नवादा में दबंगई करने का मामला सामने आया है। उसके चचेरे भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर देने के मामले में मंत्री के सौतेले बेटे और उसके साथी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

जोगी नवादा में रहने वाले लखन अपने भाई सूरज और बहन के साथ रविवार दोपहर थाना बारादरी पहुंचे। लखन ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा को बताया कि उत्तराखंड की राज्यमंत्री का सौतेला बेटा रिंकू उनका चचेरा भाई है। कुछ समय पहले तक रिंकू के यहां प्रमोद नाम का युवक काम करता था जिसे उसने नौकरी से निकाल दिया। उनके भाई सूरज का दोस्त होने के नाते प्रमोद उससे मिलता-जुलता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले रिंकू ने फोन कर सूरज को प्रमोद के साथ न घूमने की धमकी दी थी। सूरज ने इसका विरोध किया तो रिंकू ने सौरभ समेत तीन साथियों के साथ आकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। लखन के मुताबिक वह सूरज को बचाने गया तो रिंकू और उसके साथियों ने उसे भी पीटा और शिकायत न करने की धमकी देकर फरार हो गए।

.. तब मंत्री ने की थी सूरज की सिफारिश

पीड़ित युवक सूरज की कार से कुछ दिनों पहले डोहरा रोड पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। भाजपा नेता देवेंद्र जोशी ने उसका पीछा करके उसे पकड़वाया था। हालांकि भीड़ में फंसने के बावजूद सूरज किसी तरह भाग निकला था। बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। रविवार को सूरज थाने में इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा के सामने आया तो उन्होंने ने उसे पहचान लिया। उसे यह भी याद दिलाया कि उस वक्त उसने मंत्री से ही सिफारिश कराई थी। हालांकि इंस्पेक्टर ने मारपीट के मामले की जांच जोगी नवादा चौकी के दरोगा योगेश शर्मा के सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें