सुसाइड नोट: मेरे साथ कभी अच्छा नहीं हुआ...
छात्रा के बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं गुलनाज, अपनी मर्जी से खुदकुशी करने जा रही हूं। मैं अपनी जिंदगी से बहुत तंग आ चुकी हूं। मेरे साथ आज तक कुछ अच्छा नहीं हुआ है। अब जिंदगी के जितने साल बचे हैं, उनमें भी कुछ अच्छा होगा, ऐसी उम्मीद करना बेकार है। मुझे यकीन हो गया है कि अब कभी किस्मत नहीं बदलेगी।
मेरे ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं होगा। यह सब मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं, किसी तरह की कोई जांच नहीं की जाए। मेरे किसी भी बैंक खाते में पैसे नहीं हैं। सभी रुपये निकालकर अलमारी में रख दिए हैं। सुसाइड नोट के अंत में उसने अपने पापा और मौसा का नंबर लिखा है।