फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो किलोमीटर दूर तक गिरे आग लगे सिलिंडर, पांच किमी दूर सुने गए धमाके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रजऊ परसपुर की गैस एजेंसी के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद जलते सिलिंडर आग के गोले बन गए। आतिशबाजी की तरह थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे थे। करीब दो किमी दूर तक सिलिंडर और ट्रक के टुकड़े खेतों में जा गिरे, इससे फसलें जल गईं। इन धमाकों की आवाज करीब पांच किमी तक सुनी गई, दहशत में आधा गांव खाली हो गया।
विज्ञापन

रजऊ के साथ ही सुंदरपुर गांव के कई ग्रामीण उस समय घटनास्थल पर पहुंचे जब धमाके पूरी तरह शांत हो गए। इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिनमें रह-रहकर आग की लपटें उठने और सिलिंडर फटने की आवाज आ रही थी। एकबारगी तो यह भी कयास लगाना मुश्किल हो रहा था कि यह आसमान में उड़ते पक्षी हैं या सिलिंडर हैं। करीब 70 सिलिंडर ऐसे थे जो ट्रक में ही फट गए जिनकी वजह से ट्रक का अस्तित्व ही समाप्त हो गया।
वहीं करीब 30 सिलिंडर ऐसे थे जो हवा में दूर तक उछलने के बाद बीच में या फिर जमीन पर गिरकर फटे। गोदाम के बाहर खड़े ट्रक से उठती लपटों को देखकर रजऊ परसपुर के लोगों में दहशत फैल गई। जब आग बुझने के बाद ग्रामीण मौके पर आए तो उनका कहना था कि ऐसे लग रहा था कि जैसे ज्वालामुखी फटा हो। फायर टीम के सदस्यों ने भी आसपास पड़े सिलिंडरों के बीच बचाव अभियान चलाकर हिम्मत का परिचय दिया। जब सिलिंडरों व ट्रक के मलबे की वजह से रास्ता अवरुद्ध हुआ तो सिलिंडर व मलबा भी फायर स्टाफ ने हटाकर दमकल निकालने की व्यवस्था की। सीएफओ और एफएसओ भी कर्मचारियों के साथ लगातार जुटे रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें