फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फेरी से घर लौट रहे साइकिल सवार की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कपड़े की फेरी करके साइकिल से घर लौट रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला महादेव पुरम निवासी सरदार जगमोहन सिंह (56) साइकिल पर गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। बुधवार शाम वह फेरी से घर लौट रहे थे। शेरगढ़ रोड पर गैस एजेंसी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में परिजन शव लेकर घर आ गए। संवाद

बाइक सवार की तलाश शुरू
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर मिली बाइक की एप के जरिये पहचान की गई तो वह सैदपुर गांव के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


-
स्कूल से घर आ रहा छात्र ट्रक की टक्कर से घायल
आंवला। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे कक्षा पांच के छात्र लव (11) को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मोहल्ला लठैता निवासी धीरेंद्र ने बताया कि उनका बच्चा भूतेश्वरनाथ मंदिर के समीप इंग्लिश मीडियम कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र है। रोजाना सुबह वे बच्चे को बाइक से विद्यालय पहुंचाते हैं। दोपहर को छुट्टी होने पर ई-रिक्शा चालक छोटे भाई अन्य बच्चों के साथ लव को भी घर लाते हैं।बृहस्पतिवार को भाई के पहुंचने में देरी होने पर बच्चा स्कूल से पैदल रामनगर रोड तिराहे तक आ गया। इसी दौरान तेजी से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बच्चा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
-
बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, केस दर्ज
शीशगढ़। जाफरपुर के पास बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कस्बे के मोहल्ला शरीफ निवासी सलीम अहमद ने बताया कि गत दिनों उनका भाई फकरुद्दीन वाहन से जाफरपुर किसी काम से जा रहा था। ग्राम जाफरपुर के सामने रोड किनारे अपनी दिशा में खड़ा था। इसी दौरान धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर धनेटा की ओर से बाइक से कोई अज्ञात चालक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए लाया और बाइक के सामने से टक्कर मार दी। इससे भाई के गंभीर चोटें लगीं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें