फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक के घरवाले।
विज्ञापन
बदायूं रोड पर हुआ हादसा, बाइक छोड़कर भागा सिपाही
विज्ञापन

बरेली। सिकलापुर फर्नीचर मंडी में रहने वाले 48 वर्षीय सुनील कुमार की तेज रफ्तार से जा रहे सिपाही की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने सिपाही को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाइक छोड़कर भाग निकला। सुभाषनगर पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
सुनील कुमार शादी समारोह में कॉफी मशीन चलाते थे। बृहस्पतिवार रात वह साइकिल से बदायूं रोड पर एक शादी में गए थे। देर रात वहां से लौटते हुए बदायूं रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार सिपाही ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल होकर वहीं गिर गए। भीड़ ने सिपाही को पकड़कर सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी लेकिन इस बीच सिपाही बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस सुनील को निजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि रात में उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर सुनील के घर न लौटने पर उनके परिवार वाले शुक्रवार सुबह थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद शव देखकर उन्होंने सुनील की शिनाख्त की। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा, बेटे सुमित व अभिषेक और बेटी सोनी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें