फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: निजी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी से ठगी, जालसाजों ने ट्रांसफर कराए 28 लाख रुपये

Fri, 21 Mar 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जालसाजों ने ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा दिया। इस झांसे में आकर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने 28 लाख रुपये जालसाजों को ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ऑनलाइन निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर निजी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी से 28 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सुपर सिटी निवासी विजय टंडन दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। विजय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने एप के जरिये ऑनलाइन निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। विजय टंडन ने उसकी बातों में आकर 23 अक्तूबर 2024 से सात जनवरी 2025 तक 28,72,969 रुपये ट्रांसफर कर दिए। विजय को साइबर ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

पहले टास्क पूरा करने पर दिया कमीशन, फिर चार लाख ठगे
साइबर ठगों ने बारादरी निवासी युवक को पहले ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर कमीशन दिया। इसके बाद 4.6 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संजय नगर निवासी भागीरथ के व्हाट्सएप पर मेघना प्रमोद ने मेसेज किया। नौकरी के लिए एक फार्म भरवाया और निजी जानकारी ले ली। इसके बाद लिंक भेजकर टास्क पूरे करने के लिए कहा। पहले दिन टास्क पूरा करने पर कमीशन दिया। इसके बाद भागीरथ से रिचॉर्ज कराए गए और ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए। 

उनके कुल 4.6 लाख रुपये कमीशन समेत बने। रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। टेलीग्राम पर बात की तो कम प्वाइंट बताकर 1,61,124 रुपये मांगे गए। भागीरथ ने रिश्तेदारों से उधार लेकर रुपये ट्रांसफर किए थे। अब उनके रिश्तेदार उनसे रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें