उनका कहना है कि क्लोन वेबसाइट के जरिये छात्र-छात्राओं से ठगी की जा सकती है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। यूनिवर्सिटी से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर के 240 कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।