फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइबर ठग ने फूफा बनकर पीएसी सिपाही को ठगा, मदद के नाम पर ट्रांसफर कराए 13 लाख रुपये

Sun, 19 Jul 2026 02:11 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पीएसी के एक सिपाही से 13 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। साइबर ठग ने सिपाही को कॉल कर खुद को फूफा बताया और बातों में फंसाकर मदद के नाम पर रकम ट्रांसफर करा ली।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीएसी आठवीं वाहिनी के एक सिपाही की जीवनभर की पूंजी शातिर साइबर ठग ने हड़प ली। साइबर ठग ने फूफा बनकर सिपाही को कॉल की और उन्हें बातों में फंसा लिया। फिर इमरजेंसी बताकर 13 लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब सिपाही ने फूफा को संपर्क कर पूछा तो ठगी के बारे में पता चला। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के गांव सेहल निवासी रवि सागर आठवीं वाहनी पीएसी बरेली में तैनात हैं। रवि के मुताबिक 24 जून को उनके नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले खुद को उनका फूफा बताकर परिचय दिया। परिवार का हालचाल लेने के बाद बताया कि वह आगरा में है। आरोपी ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। 

कई बार में ट्रांसफर कराई रकम 
इसके बाद साइबर ठग ने इमरजेंसी बताकर रवि से 1329000 रुपये कई बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम ट्रांसफर करने के बाद जब रवि ने अपने फूफा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कोई रुपये नहीं मांगे हैं। उनकी बात सुनकर रवि हैरान रह गए, तब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। रवि की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें