फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइबर ठग ने एक लाख 35 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव के एक ग्रामीण के खाते से रविवार को एक लाख 35 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस और साइबर सेल मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महेंद्र पाल निवासी पिंदारी अशोक ने पुलिस को बताया कि एक मोबाइल फोन से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ठग ने उसका खाता वेरिफाई करने की बात कही। उसे एक लिंक भेजा, लिंक पर क्लिक करते ही महेंद्र पाल के खाते से एक लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। वह उसके बाद बैंक पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने साइबर ठगी होने की बात बताई। बैंक मैनेजर ने उसके खाते से आगे पैसे ना निकल पाए इसको लेकर बैंक खाते को फ्रीज कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें