बरेली। बरेली कॉलेज के भौतिकी विभाग में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन को समर्पित रमन पार्क का उद्घाटन हुआ। प्रबंध समिति के सचिव देव मूर्ति ने पार्क के अंदर लगी सीवी रमन की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भौतिकी विभाग के पीछे स्थापित यह रमन पार्क विद्यार्थियों को प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल भी प्रदर्शित किए। विभाग प्रभारी प्रो. वीपी सिंह ने विज्ञान दिवस पर कविता के माध्यम से सभी विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. सुंदर सिंह, प्रो. नीरज राठौर, प्रो. अविनाश अग्रवाल, प्रो. पीके वर्मा, प्रो. एके सिंह, डॉ पीके गंगवार आदि उपस्थित रहे।