नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव चेना में बुधवार की रात नगर के ठेकेदार ने तीन आम के पेड़ बिना परमिट के ही रातों-रात काट डाले। वन विभाग ने ठेकेदार पर जुर्माना लगाया है।
चेना गांव की कलावती के खेत में खड़े हरे-भरे तीन आम के पेड़ों को रातों-रात ठेकेदार ने काट दिए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की। वन कर्मियों को कस्बे के मोहल्ला नीमगढ़ के रहने वाले ठेकेदार राजीव द्वारा बिना परमिट के पेड़ों के काटे जाने की जानकारी मिली। दस्तावेज न दिखाए जाने पर विभाग ने ठेकेदार पर 13 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। संवाद