फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्षाबंधन के दिन कटौती और ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर किला, सुभाषनगर और इज्जतनगर उपकेंद्रों के इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सनसिटी और हरुनगला उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र के सिटी फीडर और फीडर नंबर पांच पर रविवार रात से ही लोगों को परेशानी हुई। सोमवार को भी राहत नहीं मिली। वहीं, किला उपकेंद्र के बिहारीपुर, झगड़े वाली मठिया, जखीरा, कुंवरपुर, बिहारीपुर में दिनभर समस्या बनी रही। यहां शाम को भी ट्रिपिंग ने पीछा नहीं छोड़ा। मोहल्ला कसगरान में ट्रांसफार्मर का केबल जलने के कारण तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। इज्जतनगर उपकेंद्र के आलोकनगर में सोमवार को पांच घंटे कटौती की गई। यहां सुबह 11 बजे बिजली गुल हुई तो शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
सुभाषनगर उपकेंद्र के कुछ इलाकों में सोमवार को भी मरम्मत और लाइन बदलने का काम किया गया। इस कारण उपभोक्ताओं को कटौती और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। टीपीनगर फीडर पर लगातार तीसरे दिन भी दिक्कत बनी रही। वहीं, इज्जतनगर सनसिटी और सुभाषनगर उपकेंद्रों के ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बाधित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें