बरेली। सतीपुर चौराहे के पास स्थित शराब की दुकान पर रविवार रात एक महिला ने जमकर हंगामा किया। वहां लोगों की भीड़ लग गई। महिला ने एक युवक को जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप लगाया कि शराब दुकान पर मौजूद युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। आसपास भीड़ लगी तो महिला और भड़क गई। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस के आने से पहले महिला चली गई। ब्यूरो