फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिले का हर तीसरा अफसर यादव सिंह है’

Sun, 07 Dec 2014 05:54 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कानून व्यवस्था से लेकर फरियादों की सुनवाई का क्या हाल है और योजनाओं में भ्रष्टाचार कैसे हो रहा है, सपा के जिलाध्यक्ष ने इसका आइना दिखाने की कोशिश की है। शनिवार को मिशन कंपाउंड में सपा की मासिक बैठक के दौरान पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष वीरपाल ने कहा कि सरकार जनहित की कई योजनाएं चला रही है लेकिन जनता को उसका फायदा नहीं मिल रहा है। अफसरों की अनदेखी के चलते अपराध बढ़ रहा है। फरियादें नहीं सुनी जा रही हैं। ऐसा इसलिए क्यों कि जिले हर तीसरा अफसर यादव सिंह है। उधर, कार्यक्रम से कई पदाधिकारी नदारद रहे जिस पर महानगर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए चेताया है।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने अफसरों को निशाने पर रखा और कहा कि उनका रवैया न तो सरकार के प्रति ठीक है और न ही जनता के प्रति। गरीब और किसान परेशान हैं। अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नोएडा में एक यादव सिंह पकड़ा गया है लेकिन यहां कई यादव सिंह बैठे हैं। बैठक में वक्ताओं ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को गेहूं पर बोनस नहीं दे सकती है लेकिन अफसरों और कर्मचारियों में खूब बांटा जा रहा है। फैक्ट्री मालिक अपनी वस्तुओं की कीमत खुद तय कर रहे हैं लेकिन किसान अपनी उपज की कीमत नहीं तय कर पा रहे हैं।
उधर, बैठक से पदाधिकारियों के गायब रहने को महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने शर्मनाक बताया। साथ ही चेताया भी कि अगर अगली बैठक में शामिल नहीं हुए हाईकमान को लिख दिया जाएगा। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी मिलों की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है। बैठक में अनिल शर्मा, प्रमोद विष्ट, मलखान सिंह, संजीव यादव, अरविंद गगंवार, भारती चौहान, पार्षद राजेश यादव, गौरव सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें