फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में सजाई महफिल

Tue, 23 Sep 2025 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
शिया समाज में पैगंबर इस्लाम की शान में महफिल के बाद बांटे गए तोहफे : स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बरेली। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौम-ए-विलादत के उपलक्ष्य में सोमवार को मीरा की पैठ स्थित फाटक सादात इमाम बारगाह सैयद मुजफ्फर हुसैन में महफिल सजाई गई। शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शम्स उल हसन खां ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद समस्त संसार के लिए रहमत बन कर आए थे। उनका समस्त जीवन समाज में बराबरी, भाईचारा व सौहार्द स्थापित करने में बीता। यह कार्यक्रम सैयद कमर अब्बास व दिलावर अब्बास नकवी की ओर से आयोजित किया गया। महफिल में शायर शाद फर्रुखाबादी, अदील जाफरी, डॉ अकील जैदी, हुनर फर्रुखाबादी, हानी बरेलवी, मौलाना शहीर, मौलाना सैफ अली जैदी ने कलाम पढ़कर वाहवाही लूटी। अंत में सैय्यद दिलावर अब्बास नकवी की ओर से उपहार तकसीम किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें