गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
बरेली। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का भूमि पूजन के साथ आगाज हो गया है। इस दौरान शामिल हुए विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों का जेसी पालीवाल के साथ आयोजकों ने स्वागत किया।
कल्चरल एसोसिशन और जिला समारोह समिति की ओर से यह पांच दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संजय कम्युनिटी हाल में भूमि पूजन के बाद कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अथिति विनय सागर रहे और विशिष्ट अतिथि डा. नईम शबाब कासगंजवी रहे। अध्यक्षता रणधीर प्रसाद गौड़ ने की। इस सम्मेलन में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों के मुद्दों और मौजूदा हालात पर व्यंगों के तीर छोड़े। इसमें राकेश सक्सेना निराश, कमल सक्सेना, डा. महेश मधुर, डा. शिव शंकर यजुर्वेदी, रामा शंकर शर्मा प्रेमी, रामधनी निर्मल, मनोज टिंकू, ब्रजेंद्र तिवारी, राम मूर्ति गौतम गगन, मुख्तार तिलहरी, सरवत परवेज, हाजी सईद, एजाज बरेलवी सहित तमाम शायरों और कवियों ने रचनाएं पेश की। संचालन राज शुक्ला गजल राज ने किया। इस मौके पर पंडित सुशील कुमार, बीएस सक्सेना, सिराज अली, रंजीत वालिया, मोहम्मद नबी, संजय मठ, संजीव सक्सेना, सुनील धवन, ऋषि कुमार शर्मा, राजेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
आज के कार्यक्रम : संस्था अध्यक्ष जेसी पालीवाल ने बताया कि रविवार को संजय कम्युनिटी हाल में पूर्वान्ह 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अपरान्ह 3:30 बजे राष्ट्रीय एकता रैली और शाम 6:00 बजे से नाटक प्रतियोगिता होगी।