बेलरायां। थाना सिंगाही क्षेत्र के कलेशहरण मंदिर पर चल रही 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिवार की ओर से सामूहिक विवाह हुआ, जिसमें आठ जोड़े दांपत्य जीवन से बंध गए। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी व विधायक शशांक पटेल ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सांसद अजय मिश्र टेनी व विधायक शशांक वर्मा ने मां गायत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर शुरुआत कराई। शांति कुंज हरिद्वार के टोली नायक राजकुमार व उनके सहयोगियों ने आठ जोड़ों सीता निवासी मोतीपुर के संग हरद्वाही बाजार पुरवा निवासी संजय कुमार, रमाशंकर गुलरीपुरवा संग बरखड़िया (बहराइच) की प्रिंशु मौर्या, आरती देवी ग्राम खैरहना संग बसंता पुरवा के रवि कुमार, दिलीप कुमार निवासी भेड़ोरी संग महाराज नगर की विमला, दामोदर निवासी भेड़ोरी संग खैरहना निवासी आरती देवी व रिंकी देवी निवासी बल्लीपुर की बेलरायां के दिनेश के साथ विधि-विधान से शादी कराई।