अंतरराष्ट्रीय महोत्सव की तैयारियों पर की चर्चा
बरेली। अंतरराष्ट्रीय महोत्सव को लेकर ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की बैठक सिविल लाइंस स्थित संस्था के कार्यालय पर हुई, जिसमें रंगकर्मियों, समाज सेवियों और शायर एवं कवियों ने राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की शपथ ली।
संस्थाध्यक्ष जेसी पालीवाल ने पांच दिवसीय महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संजय कम्युनिटी हाल में शाम चार बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। इससे पूर्व मंच पूजन होगा। उन्होंने बताया कि महोेत्सव में बंगलादेश और श्रीलंका सहित 19 प्रांतों के करीब छह सौ लोक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संयोजक सैय्यद सिराज अली, मोहम्मद नबी, मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र स्वरूप सक्सेना ने तैयारियों व विभिन्न सांस्कृतिक दलों की जानकारी दी। इस दौरान निर्भय सक्सेना, अमित कक्कड़, आराधना सक्सेना, मीना सोंधी कलाकार मौजूद रहे। संवाद