बरेली। श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट ने सोमवार को डीडीपुरम चौराहे पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम किया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। ट्रस्ट के रिशुल अग्रवाल ने बताया कि खिचड़ी भोज का आयोजन सात दिवसीय एक शाम श्यामा श्याम के नाम कार्यक्रम के समापन अवसर पर किया गया। इस मौके पर अक्षित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दिनेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।