फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का क्रिसमस कार्निवल फिनिक्स मॉल में कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्द मौसम में अमर उजाला का क्रिसमस कार्निवल अबकी बार कुछ अलग अंदाज में आयोजित होगा। 25 दिसंबर को दोपहर तीन बजे पीलीभीत रोड स्थित फिनिक्स मॉल में आयोजित होने वाले इस कार्निवल में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजन का पूरा इंतजाम रहेगा। कार्निवल में म्यूजिक, डांस, मस्ती के साथ ही सेंटा क्लाज संग सेल्फी इन लम्हों को यादगार बनाएगी।
विज्ञापन

फिनिक्स मॉल परिसर में आयोजित होने वाले अमर उजाला क्रिसमस कार्निवल में रंग बिरंगी लाइट्स पर लोगों को डीजे की धुन पर झूमने का मौका भी मिलेगा। इसके साथ ही, कार्निवल की केक सेरेमनी में लोगों का मुंह मीठा होगा तो दूसरी ओर डांस ट्रूप और सिंगर के साथ जुगलबंदी का मौका भी मिलेगा। तो क्रिसमस को खास बनाने के लिए पूरे परिवार और दोस्तों के साथ तैयार हो जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें