बरेली। आईएमए ऑडिटोरियम में मंगलवार को जीवनधारा व आईएमए ने संयुक्त रुप से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। हमारे हौसले की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी अविनाश चंद्रा, डॉ. गिरीश चंद्र अग्रवाल, जीवनधारा चेयरमैन प्रोफेसर अमिताव मिश्रा व आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
दिव्यांग बच्चों ने एक बावला सा सपना, इक प्यार का नगमा, बेखौफ अंदाज समेत कई गानों पर कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने एक भावुक नाटक भी पेश किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बेहतरीन कार्यक्रम पेश करने वाले यह बच्चे अक्षम नहीं सक्षम हैं। कार्यक्रम का संचालन अमिताशा नंदा मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. राजीव गोयल, संस्थान निदेशक शाश्वती नंदा आदि मौजूद रहे।