बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन से सात दिसंबर तक युवा महोत्सव ‘उमंग’ के तहत वार्षिक क्रीड़ा समारोह एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पांच दिसंबर को अंतर महाविद्यालयी उद्यमिता मेला अवंतिका का आयोजन होगा।
प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने बताया कि तीन दिसंबर को सुबह नौ बजे उद्घाटन के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी जो चार दिसंबर तक चलेंगी। निबंध प्रतियोगिता व स्वरचित कविता प्रतियोगिता के लिए पहले से आवेदन करना होगा। चार दिसंबर को ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग व रंगोली प्रतियोगिता, पांच दिसंबर को उद्यमिता मेला, छह दिसंबर को सलाद मेकिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता, आशुवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुकिंग व नृत्य प्रतियोगिता होगी। सात दिसंबर को लोकगीत, केश सज्जा, मेहंदी और सुर संगम प्रतियोगिता होगी।