फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में कुंभ की तैयारियों पर अब तक खर्च हो चुके 50 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड सरकार के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्य नाथ ने विवादित 80 प्रतिशत संपत्ति उत्तराखंड सरकार के हवाले कर दी है। उत्तराखंड के लोग उनके इस सहयोग को कभी नहीं भूल सकेंगे। इससे उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनवरी, 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ की तैयारियों पर अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए हरिद्वार के सभी मठ, धर्मशालाएं बुक की जा चुकी हैं। उत्तराखंड के शहरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के थर्ड फेज में देहरादून सातवें नंबर पर आया है, यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान पीसी पाठक, देवेंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें