बरेली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बुखारा कैंप में मनाए गए पुलिस स्मृति दिवस पर अर्द्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के ड्यूटी के दौरान हुए शहीद 292 जवानों को याद किया। डीआईजी एपीएस निम्बाडिया ने इन शहीदों के नाम पढ़े। कहा, इस दिवाली सभी शहीदों की याद में एक-एक दिया रोशन कर उनको श्रृद्धांजलि दी जाए।
इस मौके पर डीआईजी निम्बाडिया ने एक-एक करके अर्द्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के ड्यूटी पर शहीदों के नाम पढ़े। दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रृद्धांजलि दी। बताया कि आईटीबीपी के 23, बीएसएफ के 41, सीआईएसएफ के 6, सीआरपीएफ के 67, एसएसअी कि 5, एनडीआरएफ के 4 के नाम शामिल हैं। तृतीय वाहिनी आईटीबीपी बरेली से पूर्व में शहीद हुए दो पदाधिकारी लांस नायक /चालक कमरुद्दीन निवासी जहानाबाद, वाशमैन रमेश चंद्र निवासी फर्रुखाबाद के नाम पर चर्चा की। कहा, इस दिवाली शहीदों की याद में एक-एक दीया जलाने के निर्देश दिए। इस दौरान गोपीनाथन चोई सेनानी, अनिल कुमार द्वितीय कमान व क्षेत्रीय मुख्यालय के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।