फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा अमर उजाला दिवाली कार्निवल का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला कार्निवल-2019 का आगाज बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। दिवाली की धूम के बीच डीडीपुरम में शुरू हो रहे कार्निवल में बच्चों के खेलने किड जोन, ऊंट की सवारी होगी तो खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए फूड जोन की सुविधा भी होगी। पहले दिन अपने गीतों का जादू बिखरने के लिए फराह नाज परफॉर्म करेंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला का दिवाली कार्निवल बरेलीवासियों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। हर दिवाली पर शहरवासी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। दो दिन तक चलने वाले अमर उजाला कार्निवल में दूसरा दिन भी धमाकेदार होगा। मशहूर गायक उदित नारायण, शान, विनोद राठौर के साथ गा चुकीं अंकिता कपूर गुरुवार को अपने गीतों से समां बांधेंगे। बच्चों के लिए झूले, किड जोन, हार्स राइडिंग, ऊंट की सवारी झूला राइड की सुविधा के साथ जादूगर भी आपके होश उड़ाएंगे। इसके अलावा फूड जोन भी होगा। कानिर्वल के विज्ञापन की कटिंग लाने पर इनका आनंद आप निशुल्क ले लेते हैं। तो आइए इस शानदार आयोजन का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें