फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशुई चुनी गईं रोटरी के दीवाली मेला क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ बरेली के 58 वें दिवाली मेला के तीसरे और अंतिम दिन मुख्य अतिथि माननीय कमिश्नर रणबीर प्रसाद श्री गणेश पूजन के साथ मेले के तीसरे दिन का उद्घाटन किया और मेले का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मेला टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारंपरिक उत्सवों के कारण बरेली जिले का नाम हर तरफ रोशन होता है। मेला लोगों को अपनी संस्कृति यदि कोई याद रखने में सहायक होता है। मेले में लगे स्टालों पर लेडीज कुर्ती, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कई तरीके के अचार एवं चटनी, घरेलू उपयोग में आने वाले उपकरण पर भीड़ रही। मेले में की गई रंग बिरंगी आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया। केशुई उपाध्याय मेला क्वीन चुनी गई जबकि स्वेता राठौर फर्स्ट और हरमीन कौर सेकेंड रनर अप चुनी गई। फेस इन द क्राउड प्रतियोगिता में अनुष्का-प्रथम, सोनम-द्वितीय और दीक्षा ने तीसरा, ब्यूटीफुल आइस में सोनम वर्मा-प्रथम, अंकिता पांडेय-द्वितीय और केशवी ने तीसरा स्थान और बेस्ट हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में श्वेता-प्रथम, तनिशा-द्वितीय और हरमीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायक अतुल पंडित के पुराने तथा नए गीतों से माहौल को बहुत खुशमिजाज बना दिया। उनके गीतों से लोगों को नाचने के लिए विवश कर दिया। मेले में आज मुंबई के मशहूर जोश डांस ग्रुप नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मेले में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने देर रात तक मेले में गीत संगीत का भरपूर आनंद लिया। मेले में क्लब अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता, मेला निर्देशक गगन मेहरोत्रा, सह मेला निर्देशक संजीव औतार अग्रवाल, डॉ. एके चौहान, नरेश मलिक, विमल अवल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें