फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकेदार आतिशबाजी के साथ रोटरी के दीवाली मेला का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब का दीवाली मेला धमाकेदार आतिशबाजी के साथ शनिवार को शुरू हो गया। मेले में फेस इन द क्राउड, ब्यूटीफुल आइस आदि प्रतियोगिताएं हुई। गायिका पूजा ठाकरे ने नए और पुराने गीतों से समां बांध दिया। मेले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी और हैंडी क्राफ्ट्स के साथ अन्य स्टालों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बरेली क्लब ग्राउंड में पहले दिन दीवाली मेले का उद्घाटन मेयर उमेश गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से ऐसे आयोजनों से शहर की पहचान होती है। यह मेला बहुत लोकप्रिय है, जिसका लोग इंतजार करते हैं। अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता ने कहा कि मेले में हर वर्ग के लोगों के खरीदने की चीजें है। मेयर उमेश गौतम के मेला ग्राउंड पहुंचने पर क्लब अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता, सह मेला निर्देशक संजीव औतार अग्रवाल और सचिन गर्ग ने स्वागत किया। उन्होंने मेले में लगे स्टालों को भी देखा। मेले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी, हैंडी क्राफ्ट्स, फैशनेबल कुर्ती, अचार के स्टालों पर काफी भीड़ रही। लोगों का सबसे ज्यादा मनोरंजन आतिशबाज ने किया। आतिशबाजी होने पर लोग काफी देर तक तालियां बजाते रहे। मेले में फेस इन द क्राउड प्रतियोगिता में मीनल-प्रथम, उर्मिदेश-द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्यूटीफुल आइज में मीनाक्षी शर्मा-प्रथम, टिया सक्सेना- द्वितीय और मीनल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में अशी शर्मा-प्रथम, निधि-द्वितीय और मीनल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायिका पूजा ठाकरे के नए व पुराने फिल्मी गीतों ने लोगों का मनोरंजन किया। देर रात मुंबई से आए रशियन डांस ग्रुप ने रंगारंग और डांस का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेले में नगर निगम के उप सभापति अतुल कपूर, विशाल मेहरोत्रा, दीपक मंगल, विमल अव्वल, गगन मेहरोत्रा, डॉ. एके चौहान, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें