फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक ‘इजाडोरा डंकन माई लाइफ’ का मंचन 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय संजय कम्युनिटी हाल में प्रसिद्ध नाटक ‘इजाडोरा डंकन माई लाइफ’ का मंचन 21 अक्तूबर को होगा। यह नाटक दिल्ली की संस्था शून्य थिएटर की ओर प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक की कहानी प्रसिद्ध अमेरिकी डांसर इजाडोरा डंकन जीवनी पर आधारित है। इसका निर्देशन मयंक गुप्ता ने किया है। दिल्ली की यह संस्था बरेली में पहले भी ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक का शानदार मंचन कर चुकी है। इस शो का आयोजन यहां कल्चरल एसोसिएशन और जिला समारोह समिति की ओर से कराया जा रहा है। इसका संयोजन संस्था अध्यक्ष जेसी पालीवाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाटक का मंचन सायं 6:30 बजे से होगा।
विज्ञापन


बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा ने दिया धरना
बरेली। बामपंथी पार्टियों के राष्ट्रीय आह्वान पर बरेली की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। इसमें देश और प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर विरोध जताया गया। इस मौके पर राज्य कमेटी के राजेश तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश में लूट, हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं खुले आम हो रहीं है। टीआर लोधी ने कहा कि सरकार किसान मजदूरों की उपेक्षा की जा रही है। प्रदेश सरकार पालीथिन के विरुद्ध अभियान चला रही है जबकि खुलेआम प्लास्टिक की शीशी में शराब बिकवा रही है। धरने में सतीश कुमार, अकरम कुरैशी, साजिद अब्बासी, रामनाथ राठौर, भगवान दास भारती आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें