बरेली। शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कालेज में दुर्गा पूजा के साथ डांडिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जो छात्राएं पूरे मन के साथ किसी लक्ष्य को पाने की कोशिश करती हैं, वह निश्चित तौर से देवी स्वरूप में अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य राधिका चंद ने भी छात्राओं को देवी स्वरूप बताते हुए उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मां भगवती की पूजा-अर्चना के बाद डांडिया का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शीतल त्यागी, रिचा आरती, मंजू शर्मा, राजेश शर्मा, अजय कुमार, अवधेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।