बरेली। वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए तीन नवंबर को फनसिटी परिसर में वैश्य मिलन समारोह होगा। एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक गिरधर गोपाल ने बताया कि समारोह का उद्देश्य आपसी सौहार्द के साथ व्यवसाय, शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, साहित्य, धर्म, अध्यात्म और समाज सेवा से जुड़े समाज के लोगों को एकसूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी के सहयोग से शहर में एक वैश्य भवन का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक पूर्व वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल होंगे। इस दौरान महेंद्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, प्रेम प्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।