फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली के चल रहे जायंट्स सेवा सप्ताह के क्रम में रविवार को पौधरोपण किया गया और शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद दी गई। ग्रुप ने सुबह मनोज अग्रवाल के फ रीदपुर स्थित पॉलीफैब पर पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रुप के 60 सदस्यों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को फीनिक्स मॉल पर ‘आपका योगदान शहीदों का सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ग्रुप की ओर से 11 शहीदों के परिजनों को भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में 11 हजार रुपये प्रति परिवार चेक वितरित किया गया। इस दौरान फीनिक्स मॉल के प्रबंधक विवेक, अभिनव समेत जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव आशीष सिंघल समेत रजनीश मलिक, मनोज अग्रवाल, संजीव, असित, रूपेश, मोहित, श्रवण, सोहिल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें