फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिल्लगी’ में कॉलेज की मस्ती ने गुदगुदाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजय कम्युनिटी हॉल में चल रहे मुंशी प्रेमचंद स्मृति नाट्य समारोह के तत्वावधान में गुरुवार को ‘दिल्लगी’ कहानी का मंचन हुआ। मंच पर उस दौर की कॉलेज लाइफ की शरारतों को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया। कहानी के कलाकारों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को बांधे रखा। आखिर में युवा वर्ग को प्रेमचंद की कहानियां, उपन्यासों को पढ़ने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

प्रेमचंद की ‘दिल्लगी’ नाटक का मंचन शुभा भट्ट, भसीन, अजय चौहान, मोहसिन खान, पंकज कुमार मौर्य, मोबिन खान, अस्मिता, अमन जायसवाल, अरविंद, बृजेश तिवारी, सुदेश कुमार समेत अन्य कलाकारों ने किया। मंचित नाटक के केंद्र में महाशय चक्रधर रहे, जो आडंबरी लेकिन भोले पंडित हैं। एक ख़ूबसूरत सी लड़की लूसी और कुछ मस्ती खोर लड़के हैं। उनकी चुलबुलाहट और मस्तियों से मंच गूंजता रहता है। दर्शाया गया कि महाशय चक्रधर लड़की के एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं, जिसे उनके संगी लड़के ताड़ जाते हैं और कुछ लड़के मिलकर लूसी की तरफ से पंडित जी को फर्जी प्रेमपत्र भेज देते हैं। उसके बाद हंगामों, शरारतों, छेड़छाड़ और दिल्लगी का जो दौर शुरू होता है, वह दर्शकों को खिलखिलाने पर विवश कर देता है। यहां डीएम वीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी नीता सिंह, एडीएमई आरएस द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें