बरेली। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी की महिला इकाई ने रविवार को मॉडल टाउन स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। महिलाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील शहरवासियों से की है। इस दौरान महिला इकाई में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता अरोड़ा समेत ममता बांगा, ज्योति खुराना, गीता छाबड़ा व अन्य महिलाएं व सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।