बरेली। शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर कवि सम्मेलन हुआ। इसमें बरेली समेत अन्य जिलों से आए कवि और शायरों ने रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने हास्य कवि लोटा मुरादाबादी, शायर खयाल खन्ना कानपुरी, नगमा बरेलवी व अन्य कवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजिका सत्यवती सत्या ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का बैज लगाकर स्वागत व सम्मान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ और संचालन डॉ. रंजन विशद ने किया। इसके बाद कवि व शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया।