फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक हेड क्वार्टर से मांगी गुनहगार की डिटेल

Wed, 30 Dec 2015 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/फरीदपुर। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लड़की की अश्लील फोटो अपलोड करने वालेअसली गुनहगार का पता लगाने के लिए साइबर सेल ने कैलीफोर्निया(अमेरिका) स्थित उसके हेड क्वार्टर से रिपोर्ट मांगी है। लड़की के नाम से बनी फेसबुक आईडी को बंद कर दी गई है। अश्लील फोटो तैयार करने के मामले में नगर के तीन संदिग्ध फोटोग्राफर पुलिस के रडार पर हैं। पीड़ित छात्रा की मां ने एसएसपी धर्मवीर यादव से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला कस्सावान के एक युवक द्वारा बीकाम कर रही एक लड़की का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसका और उसके परिवार के अन्य लोगों के अश्लील चित्र बनाकर करीब एक सप्ताह पहले अपलोड कर दिए। फेसबुक पर धीरे-धीरे लोगों को पता चला तो उसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को भी हो गई। लड़की के परिवार वालों ने तत्काल ने फेसबुक आईडी पर देखा तो देखा तो हैरान रह गए। लड़की की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता की मां का कहना है कि एक अनजान युवक फोन पर अश्लील बातें करता था विरोध पर धमकियां दे रहा था। युवक करीब एक महीने से परेशान कर रहा था। मंगलवार को पीड़िता की मां ने एसएसपी से मुलाकात की। उनका कहना था कि आरोपी का पता लगाकर उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाए। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि फेसबुक मुख्यालय से पूरी डिटेल मंगाई जा रही है।

घर में ही कैद हो गया परिवार
-फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड होने के बाद लड़की और उसके परिवार के लोग घर में कैद हो गए हैं। इस तरह पुलिस का मानना है कि अश्लील फोटो बनाने का काम केवल फोटोग्राफर ही कर सकते हैं, इसलिये कस्बे के तीन फोटोग्राफर पुलिस के रडार पर हैं। सादे कागज पर अच्छे फोटो कौन बनाता है, ऐसे फोटोग्राफर का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिम बदलकर करता था बात
जिले भर में फर्जी मोबाइल सिमों की बिक्री हो रही है। लड़की की मां को फोन करके धमकाने वाले लड़का सिम बदलकर बात करता था। उसने लड़की और उसकी मां से बात करने के लिए 11 सिमों का इस्तेमाल किया है। पीड़ित परिवार को लड़का करीब एक माह से अधिक समय से फोन करके परेशान कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि युुवक के पास 11 सिम कैसे आ गये। बाजार में बिना आईडी के सिम कौन बेच रहा है। उसका दुरुपयोग कुछ युवकों द्वारा किया जा रहा है। यह तथ्य जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि 11 सिम उसके द्वारा कैसे प्रयोग में लाये गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें