फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस ने पीलीभीत से भोपतपुर तक ट्रैक का किया निरीक्षण

विज्ञापन
नए बने रेलवे ट्रेक का निरीक्षण करते सीआरएस। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सीआरएस ने पीलीभीत से भोपतपुर तक ट्रैक का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बीसलपुर से पीलीभीत के बीच नए ब्राडगेज ट्रैक पर आज होगा स्पीड ट्रायल
बरेली। पीलीभीत-बीसलपुर स्टेशनों के बीच सोमवार को भोपतपुर तक सीआरएस ने निरीक्षण किया। मंगलवार को भोपतपुर से बीसलपुर तक निरीक्षण किया जाएगा। शाम को बीसलपुर से पीलीभीत के बीच स्पीड ट्रायल होगा। सीआरएस की रिपोर्ट आने के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनें चलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के सीआरएस (रेल संरक्षा आयुक्त) मोहम्मद लतीफ खान ने इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह और मंडलीय अधिकारियों के साथ आमान परिवर्तित रेल सेक्शन का पीलीभीत-भोपतपुर 19 किलोमीटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर ट्राली से सभी बडे़ एवं छोटे पुलों, समपारों, कर्व प्वाइंट्स और स्टेशन पैनलों आदि का निरीक्षण किया। 11 फरवरी को भोपतपुर से बीसलपुर के बीच 18.20 किलोमीटर सेक्शन का निरीक्षण किया जाएगा। उसी दिन शाम को 3:15 बजे से बीसलपुर-पीलीभीत पर मध्य स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा। गौरतलब है कि पीलीभीत-शाहजहांपुर 83 किलोमीटर का ब्राडगेज का कार्य 2017-18 में 426.74 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुआ था। 30 मई, 2018 से इस सेक्शन में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें