फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बंदी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बरेली की एलन क्लब सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट और पुलिस ने दौड़ाया, छह दुकानदार पकड़े गए

बरेली। शनिवार और रविवार सुबह से रात तक लॉकडाउन होने से शुक्रवार सुबह से ही किराना और सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इस बात को लेकर आशंकित दिखे कि कहीं पहले की तरह लंबा लॉकडाउन न कर दिया जाए। स्थिति यह हो गई कि सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती रहीं, इससे परेशान व्यापारियों ने ही डीएम से शिकायत कर दी। इसके बाद लोगों को बाजार में लाने-ले जाने के लिए दौड़ रहे ई-रिक्शा, टेंपो पर सख्ती की गई। रोस्टर का उल्लंघन कर दुकानें खोलने वाले छह दुकानदार पकड़े गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे बाजार खुलते ही श्यामगंज में किराना की दुकानों ग्राहक उमड़ने लगे। हर कोई ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदना चाहता था। रिटेल दुकानदारों ने जमाखोरी के लिए सामान्य से चार-पांच गुना सामान खरीदा। मिर्च और रैली गोदाम गली में तो सोशल डिस्टेंसिंग और रोस्टर का कोई मतलब ही नहीं रह गया। शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण दिशा में बाजार खुलना था, लेकिन इन दोनों गलियों में आमने-सामने यानी पूरब-पश्चिम दिशा में भी दुकानें खुली हुई थीं। बाजार में भीड़ का आलम यह था कि एक तरफ का बाजार खुला होने के बावजूद श्यामगंज में निकला मुश्किल हो रहा था। सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। यह देख व्यापारी नेता केके चंदानी आदि डीएम से मिलने पहुंचे और स्थिति से अवगत कराया, तब पुलिस मौके पर पहुंची और बाजार में ई-रिक्शा और ऑटो के घुसने पर रोक लगाई। करीब दो बजे एसीएम रोहित यादव ने पहुंचकर विपरीत दिशा मेें खुली दुकान वालों पर कारवाई कराई। छह व्यापारी पकड़कर पुलिस को सौंपे गए। जैसे ही पुलिस गई फिर से दुकानदारों ने मनमानी शुरू कर दी।

शराब दुकानें भी बंद रहेंगी

शनिवार और रविवार को शराब, बीयर और भांग की दुकानें भी बंद रहेंगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त आबकारी डीएन दुबे ने दी, जबकि किराना, मिठाई, बेकरी, दुग्ध उत्पाद, दवा की दुकानें और सब्जी मंडी खुलेगी। गल्ला मंडी पर पाबंदी रहेगी। इन दिनों गल्ला मंडी में हड़ताल भी चल रही है। खुलने वाले प्रतिष्ठान और दुकानों पर दिशा बाध्यता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें