फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बाजारों में रही भीड़.. दोपहर में गर्मी ने कराया लॉकडाउन

विज्ञापन
पुराने शहर सैलानी मोहल्ले में पसरा पड़ा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मौसम का ताप बढ़ने से शहर में कम हुई भीड़भाड़, सन्नाटे में डूबे रहे पुराना शहर के भी कई इलाके

बरेली। बाजारों में रविवार सुबह रोज सा नजारा था। भीड़भाड़ थी, लोग खरीदारी कर रहे थे। पुलिस की सख्ती भी बाजारों में बढ़ती भीड़ को नहीं रोक पा रही थी मगर जैसे-जैसे दोपहर होती गई, सड़कों पर सन्नाटा छाता गया। जो काम सख्ती नहीं करा पा रही थी वो मौसम के ताप ने करवा दिया। पुराना शहर के सैलानी, कांकरटोला, मीरा की पैठ समेत दूसरे इलाके भी सुनसान रहे। उधर, श्यामगंज बाजार में कम लोग ही नजर आए।
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मुख्य बाजार तो छोड़ ही दें, मोहल्लों में सामान्य दुकानों से लेकर चाट-पकौड़ी के ठेले तक आराम से लग रहे हैं, लेकिन शनिवार को गर्मी बढ़ने के साथ माहौल काफी हद तक बदल गया। पुराना शहर के सैलानी, मीरा की पैठ, कांकरटोला, जगतपुर और आसपास के मोहल्लों में सड़के खाली नजर आईं। रविवार को सरकारी कार्यालय बंद होने से भी घर से निकलने वाले लोगों में कमी थी। कुछ जगह किराना व सब्जी की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आई। कांकर टोला के एक दुकानदार ने गर्मी बढ़ने और लू चलने के कारण भी ग्राहकों में कमी आने की बात कही। हालांकि शहदाना चौराहे के पास गली में और कालीबाड़ी पर लगे कुल्फी के ठेलों पर कुछ बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें