फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिर गरमाया मजार का मामला, हटाने की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़, पुलिस तैनात

Sat, 10 Jun 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित मजार हटाने की सुगबुगाहट हुई तो काफी संख्या में एक समुदाय के लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद इज्जतनगर थाना पुलिस और पीएसी भी पहुंच गई।
विज्ञापन
परतापुर मजार के पास जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रोड नंबर चार परतापुर में रेलवे की जमीन पर स्थित मजार को लेकर मामला गरमाया हुआ है। रेलवे प्रशासन अपनी जमीन पर अतिक्रमण बताकर कब्जा हटाने का नोटिस चस्पा कर चुका है। इसे लेकर कई बार तनातनी की नौबत भी आ चुकी है। शनिवार को फिर मजार हटाने की सुगबुगाहट हुई। इसकी खबर मिलते ही काफी संख्या में एक समुदाय के लोग मजार पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बदायूं में चूहे, कुत्ते के बाद अब सांप मारने पर मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता

मजार के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद इज्जतनगर थाना पुलिस और पीएसी भी पहुंच गई। दोपहर 12 बजे तक मौके पर भीड़ जमा थी। रेलवे प्रशासन का कहना था कि रेलवे की जमीन पर स्थित मजार अवैध है, लेकिन इसे हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। पुलिस का कहना है कि आज इसे हटाने का कोई इरादा नहीं है। वहीं भीड़ को देखकर ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह का दावा : सौ साल पुरानी है मजार

परतापुर में मजार हटाने का नोटिस चस्पा होने के बाद से मुस्लिम समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। बुधवार को आला हजरत दरगाह का प्रतिनिधिमंडल डीआरएम रेखा यादव से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि मजार सौ साल पुरानी है और हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। प्रतिनिधिमंडल ने कागज दिखाने के लिए आठ दिन का समय मांगा है। तब तक यथा स्थिति बनाए रखने की मांग की है।

यह भी पढें- Dudhwa Tiger Reserve: बाघों की मौत पर CM योगी सख्त, जांच के आदेश; रात में ही दुधवा पहुंचे वन मंत्री

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इज्जतनगर के परतापुर चौधरी रोड पांच पर स्थित हजरत सैय्यद बशीरुद्दीन बाबा की मजार की वस्तुस्थिति से डीआरएम को अवगत कराया गया है। डीआरएम ने हमें आश्वस्त किया है कि अगले आठ दिनों तक मजार की यथा स्थिति बरकरार रहेगी। इधर, शनिवार को एक बार मजार हटाने सुगबुगाहट शुरू हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें