फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाय की टपरी पर रातभर मजमा, दरोगा ने डांटा तो व्यापारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 15 Apr 2025 10:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रेमनगर में रात दो बजे तक चाय की दुकान खोलने और मजमा जुटाने के आरोप में दरोगा दुकानदार को पकड़ ले गए। दुकानदार को फटकार लगाई। वहीं उसने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रात में दो बजे तक खोली जा रही चाय की दुकान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। शाहबाद चौकी प्रभारी ने वहां से एक दुकानदार को थाने लाकर डांट लगाई तो उसने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की।

विज्ञापन


अशरफ खां छावनी निवासी अहमद रजा की कोहाड़ापीर पर चाय की दुकान है। दुकान पर देर रात तक लोगों का मजमा लगा रहता है। चौकी प्रभारी शाहबाद आशीष कुमार ने दो-तीन बार इस पर टोका, लेकिन दुकान पर भीड़ कम नही हुई। रविवार रात दरोगा दुकानदार को प्रेमनगर थाने ले आए और फटकार लगा दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी प्रेमनगर थाने पहुंच गए। इसके बाद अहमद रजा को थाने से छोड़ दिया गया। 

यह भी पढ़ें- Trains Cancelled: मई के पहले सप्ताह तक सफर होगा मुश्किल, 28 ट्रेनें निरस्त, 14 का मार्ग परिवर्तित; जानें वजह
विज्ञापन


सोमवार को इन्हीं व्यापारियों ने सीओ प्रथम के कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि जब वह अहमद रजा की पैरवी में थाने पहुंचे तो दरोगा आशीष ने उनसे भी अभद्रता की। उन्होंने दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, अहमद रजा ने भी पत्र देकर बताया कि वह मुरादाबादी बिरयानी सेंटर चलाता है। उसकी दुकान कानूनगोयान चौकी के क्षेत्र में आती है, लेकिन शाहबाद चौकी इंचार्ज उसे थाने ले गए।

विज्ञापन

रातभर दुकान खोलकर जुटाते हैं भीड़, होगी कार्रवाई : सीओ
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अहमद रजा व उसके आसपास कुछ दुकानें रात दो बजे तक खोली जा रही हैं। वहां रातभर भीड़ रहती है। बिना किसी काम के लोग घंटों खड़े रहते हैं। इनमें कई बार असामाजिक तत्व भी शामिल हो जाते हैं और कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या बनी रहती है। इसलिए चौकी प्रभारी को वहां भेजा गया था। मंगलवार को वह खुद इस मामले को दिखवाएंगे। बेवजह भीड़ लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें