फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में बाइक सवार घायल, भीड़ ने बस चालक को पीटा, यात्रियों में भगदड़

विज्ञापन
रोडवेज बस से टकराये बाइक सवार घायल, घायलों की तरफ से एकत्रित हुई भीड़ ने बस चालक को पीटा, बस मे
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली से फर्रुखाबाद जा रही बरेली डिपो की रोडवेज बस से सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोग टकरा गए, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर बाइक सवारों की तरफ से भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने बस के अंदर घुसकर चालक को पीटा। बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। डरे सहमे यात्री बस से उतर कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर चालक को हिरासत में ले लिया। बीच मार्केट में मेन रोड पर बस के अंदर मारपीट व उपद्रव करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के नगिया नगला निवासी राजेश बरेली डिपो की बस के चालक हैं। वह शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बरेली से फर्रुखाबाद के लिए जा रहे थे। फरीदपुर मेन मार्केट में उनकी बस पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक बस में साइड से टकरा गई। बाइक पर नगर के मोहल्ला ऊंचा निवासी तीन लोग कमल हसन, शहीद राजा व समसुल हसन सवार थे। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर बाइक सवारों के परिजन भीड़ को लेकर पहुंच गए। बस में घुसकर चालक को बेरहमी से पीटा। बस में जमकर उत्पात मचाया। बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। डरे-सहमे यात्री धीरे-धीरे बस से उतर कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायलों को अस्पताल भिजवाया है। शनिवार शाम को बस चालक व बाइक सवारों के बीच थाने में बैठकर समझौता हो गया।
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि चालक एवं बाइक सवारों के बीच आपस में समझौता हो गया। इसके बाद चालक को छोड़ दिया गया है। वह बस लेकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें